फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भूस्खलन से प्राथमिक स्कूल मैठाणी का कक्ष क्षतिग्रस्त

Wed, 26 Jul 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
फोटो- 26एएलएम36पी- भूस्खलन में धंसा प्राथमिक विद्यालय मैठाणी का कक्ष।। संवाद
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैठाणी (सल्ट) के पास हो रहे सड़क कटान से विद्यालय भूस्खलन की जद में आ गया है। इससे विद्यालय भवन का पुराना कक्ष, जमीन, चहारदीवारी धंस गई है जिससे खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


विद्यालय के नीचे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पहाड़ कटान किया जा रहा है। बारिश में भूस्खलन होने से विद्यालय भवन का कक्ष, जमीन, चहारदीवारी धंस गई है। विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कक्ष धंसने से विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने बताया कि लगातार जमीन धंसने का सिलसिला जारी है। उन्होंने तहसीलदार कार्यालय में ज्ञापन देकर सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मंजू देवी, जितेंद्र कोहली, पूजा देवी, मधुली देवी आदि शामिल रहे।

स्वतंत्रता सेनानी दुर्गा सिंह रावत स्मारक की रेलिंग क्षतिग्रस्त

अल्मोड़ा। एनटीडी में कसार देवी रोड पर स्थापित जनजाति स्वतंत्रता सेनानी दुर्गा सिंह रावत स्मारक की रेलिंग क्षतिग्रस्त हुई है। समाजसेवी एसएस रावत ने बताया कि स्मारक के पास कलमठ बंद होने से बरसाती नाले से इसकी दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। उन्होंने नगरपालिका व लोक निर्माण विभाग से रेलिंग की मरम्मत और सौंदर्यीकरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें