फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में गंदे पानी की सप्लाई

Mon, 16 May 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जल संस्थान ने शहर की पेयजल आपूर्ति तो बहाल कर दी है, लेकिन शहर में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। शहर के मोहल्लों में पानी की आपूर्ति तो सुचारु हो गई है, लेकिन बारिश थमने के दो दिन बाद भी जल संस्थान शहर में स्वच्छ पानी की आपूर्ति करने में सफल नहीं हो सका है। इससे लोगों में विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


लोगों ने जल संस्थान से स्वच्छ पानी की आपूर्ति करने की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर गंदे पानी की आपूर्ति होने पर रोष जताया है। वक्ताओं ने कहा कि गंदे पानी से पेट से संबंधित बीमारियों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार एक तरफ विकास के दावे कर रही है। दूसरी ओर सरकार लोगों को शुद्ध पेयजल तक नहीं दिला सकी है। मांग की गई कि कोसी स्थित जल संस्थान के पंपिंग क्षेत्र में बड़े कुओं का निर्माण कराया जाए, ताकि शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सके।

अन्यथा भाजपा उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर करने को बाध्य होगी। बैठक में नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, कृष्ण बहादुर, अजय वर्मा, दिनेश पांडे, सभासद श्याम पांडे, विद्या बिष्ट, दीप जोशी, पंकज जोशी, भगवत बिष्ट, तुषार कांत साह, बीना नयाल, कुंचन कुमार, आशुतोष भट्ट, संजय जोशी, दया जोशी, मनीष जीना, आशीष जीना आदि थे। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नंद किशोर का कहना है कि कोसी नदी में गंदा पानी आ रही है। फिटकरी से पानी को साफ करने के बाद सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें