फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियरों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
लोनिवि प्रांतीय खंड कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते डिप्लोमा इंजीनियर। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सहायक अभियंता के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने समेत लंबित मांगों का समाधान नहीं होने से गुस्साए डिप्लोमा इंजीनियरों ने प्रांतीय खंड कार्यालय परिसर में बांह पर काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोनिवि के बैनर तले डिप्लोमा इंजीनियर कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। बांह पर काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विभाग में सहायक अभियंताओं के कई पद रिक्त पड़े हैं, लेकिन पदोन्नति नहीं दी जा रही है।
प्रभारी सहायक अभियंता के पदों को शीघ्र भरा जाए। निर्माण कार्यों में उच्चाधिकारियों के दायित्व का भी निर्धारण किया जाना चाहिए। आरोप लगाया कि शासन डिप्लोमा इंजीनियरों की उपेक्षा कर रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में जिला सचिव एसएस डंगवाल, मंडल मंत्री बीसी कांडपाल, कैलाश रौतेला, जीएस मनराल, प्रदीप जोशी, अशोक सिंह, भावना पंत, प्रकाश पंत आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें