फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: डिप्लोमा इंजीनियर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की राह में है। विगत दो चरणों में अपनी 27 सूत्री मांगों पर शासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से सदस्य आक्रोशित हैं। महासंघ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एसएस डंगवाल ने बताया कि आंदोलन के अंतिम चरण में महासंघ की ओर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि 23 मार्च से शुरू होने वाली यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक शासन की ओर से उनकी मांगों का कोई संज्ञान नहीं लिया जाता और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता। उन्होंने बताया कि उनकी यह अनिश्चितकालीन हड़ताल हड़ताल प्रदेश स्तरीय होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें