स्थानीय स्टेडियम में आयोजित स्व. दिनेश सिंह बिष्ट प्राइजमनी क्रिकेट टूर्नामेंट-2016 के फाइनल की विजेता सर सईद क्रिकेट एकेडमी चोरगलिया हल्द्वानी की टीम रही। स्टेडियम ट्रेनीज अल्मोड़ा उपविजेता रहा। विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता टीम को पचास हजार रुपये नगद और ट्राफी प्रदान की गई।
फाइनल मैच सर सईद क्रिकेट एकेडमी चोरगलिया हल्द्वानी और स्टेडियम ट्रेनीज अल्मोड़ा के बीच खेला गया। चोरगलिया हल्द्वानी की टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 25 ओवर में 239 रन बनाए। गौरव ने सर्वाधिक 69 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम ट्रेनीज अल्मोड़ा की टीम 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 216 रन ही बना सकी। चोरगलिया हल्द्वानी की टीम ने फाइनल मुकाबला 23 रन से जीत लिया। अंपायर संजय वर्मा और किशन लाल थे। स्कोरर सागर बिष्ट और कमेंट्रेटर दीपक मेहता थे।
मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और अन्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी और पुरस्कार बांटे। मैन आफ द मैच का पुरस्कार हल्द्वानी के अनमोल, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक और कैच के लिए मुकेश लटवाल, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अनमोल, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विजेंद्र बिष्ट, सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर का पुरस्कार पंकज लटवाल को मिला।
अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा ने की। विशिष्ट अतिथि सूक्ष्म कर सलाहकार समिति उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, बसपा प्रदेश महासचिव बीआर धौनी थे। क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पंवार ने सभी का आभार जताया। संचालन मनीष जोशी ने किया।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, मैच के संयोजक आल्पस फार्मास्यूटिकल कंपनी के निदेशक जयेष शुक्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, क्रिकेट कोच लियाकत अली खान, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, कुंदन लटवाल, रवि रौतेला, अजीत कार्की, सिद्धू साह, संजय कांडपाल, गिरीश धवन, भानु तिलारा, ज्येष्ठ उप प्रमुख महेश चंद्र, धर्मेंद्र बिष्ट, दीपक वर्मा, डीके सेन, सीएल वर्मा दीवान सतवाल आदि मौजूद थे।