फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद ने की रामगंगा पाली पछाऊं जिले की मांग

Tue, 23 Aug 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
उक्रांद ने मांगा जिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उक्रांद ने भी रामगंगा पाली पछाऊं के नाम से नए जिले का गठन करने की मांग उठा दी है। कहा कि जिला मुख्यालय दूर होने के कारण ग्रामीणों के काम नहीं हो पा रहे हैं। उत्तराखंड बचाओ, बसाओ अभियान के तहत उक्रांद ने जालली क्षेत्र की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदेश का विकास पूरी तरह से ठप है। द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र भी उपेक्षा का दंश झेल रहा है। मूलभूत समस्याओं को लेकर उक्रांद संघर्ष करेगा। बाद में स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने सहित तमाम मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा।

जालली क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर सरकार पर विकास का पहिया जाम करने का आरोप लगाया। कहा कि दूरस्थ क्षेत्र में विकास की किरण तक नहीं पहुंच सकी हैं। मूलभूत समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं। इस दौरान आईटीआई पाली में नए रोजगार परक ट्रेड खोलने की मांग जोर शोर से उठाई गई।
विज्ञापन


प्रदेश की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने, संपूर्ण प्रदेश में शराबबंदी लागू करने, सभी के राशन कार्ड बनवाकर खाद्यान्न उपलब्ध कराने, विभागों में ठेकेदारी प्रथा बंद कर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने, जालली ब्लॉक का गठन करवाने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जालली सहित प्रदेश के स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों के खाली पदों को भरने, रामगंगा-पाली नाम से नया जिला बनाने, गगास नदी से पेयजल पंपिंग योजना बनाने, शिलंग-सनणै-मांसू मोटर मार्ग बनाने, जीआईसी जालली, उत्त्मसाणी, पाली में शिक्षकों की नियुक्ति करने सहित तमाम मांगों को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

इनमें जिलाध्यक्ष गजेंद्र नेगी, महिला जिलाध्यक्ष कांता रावत, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश रौतेला, हरवंश बिष्ट, रमेश अधिकारी, नरेंद्र अधिकारी, हेमा नेगी, पुष्पा रावत, हेमा रावत, महेंद्र बिष्ट, पीतांबर पांडेय, कुंदन बिष्ट, हरेंद्र नेगी, मोहन बिष्ट, अंबादत्त शर्मा आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें