फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एसएसजे तीन करोड़ की लागत से सुधरेंगे जर्जर छात्रावास

Fri, 27 Nov 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में छात्र-छात्राओं को जल्द जर्जर छात्रावास भवन से मुक्ति मिलने की उम्मीद जगी है। विश्वविद्यालय की पहल पर कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल ने परिसर के कुर्मांचल और शैलजा छात्रावास के क्षतिग्रस्त भवनों के जीर्णोद्धार के लिए शासन को तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर 150 विद्यार्थी खुद को छात्रावास के भीतर सुरक्षित महसूस कर सकेंगे।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर के कुर्मांचल छात्रावास में वर्तमान में 50 छात्र और शैलजा छात्रावास में 100 छात्राएं रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं लेकिन लंबे समय से दोनों छात्रावास की हालत खराब है। कुर्मांचल छात्रावास की छत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे हल्की बारिश में भी पानी टपकने लगता है। उधर शैलजा छात्रावास की हालत भी कुछ ऐसी ही है यहां भी छात्रावास की छत जर्जर हो गई है और दीवारें क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे में करीब 150 विद्यार्थी छात्रावासों में खतरे के बीच रहने को मजबूर हैं। राहत भरी खबर है कि विवि ने दोनों छात्रावासों के जीर्णोद्धार की पहल शुरू कर दी है। कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल ने छात्रावासों के सुधारीकरण के लिए शासन को तीन करोड़ का प्रस्ताव भेजा है।



कोट



कुर्मांचल और शैलजा छात्रावास में मरम्मत कार्यों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर प्राथमिकता के साथ सुधारीकरण कार्य शुरू किया जाएगा। -गणेश कुमार जेई, ब्रिडकुल, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें