फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नैनोली गांव की बेटी दीक्षा शर्मा नौसेना में बनीं सब लेफ्टिनेंट

Fri, 12 Jun 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के नैनोली गांव की बेटी दीक्षा शर्मा ने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

दीक्षा शर्मा नैनोली ग्राम के तोक बन निवासी मनोरथ शर्मा की पौत्री और दयाकृष्ण शर्मा की पुत्री हैं। उन्होंने चंडीगढ़ में रहकर अपनी शिक्षा पूरी की और 12वीं के बाद से ही सेना में जाने का लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी शुरू कर दी। एमएससी (भौतिक विज्ञान) की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने भारतीय नौसेना की परीक्षा की तैयारी की। दीक्षा का चयन भारतीय नौसेना की एसएससी एजुकेशन ब्रांच में हुआ। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद वह सब लेफ्टिनेंट पद पर कमीशंड हुई हैं। दीक्षा शर्मा की सफलता से क्षेत्र की बेटियों को नई प्रेरणा मिली है। परिवार और ग्रामवासियों ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें