फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चौखुटिया अस्पताल में जल्द शुरू होंगे डिजिटल एक्सरे और ऑपरेशन

Thu, 25 Jun 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। उपजिला चिकित्सालय चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। अस्पताल में डिजिटल एक्सरे सुविधा और ऑपरेशन कक्ष शुरू करने के लिए कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन को उम्मीद है कि जुलाई से क्षेत्रवासियों को इन सुविधाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल में डिजिटल एक्सरे कक्ष के लिए मरम्मत और आधारभूत सुविधाओं का कार्य जारी है। वहीं ऑपरेशन कक्ष तैयार कर लिया गया है तथा ऑपरेशन टेबल भी अस्पताल पहुंच चुकी है। अन्य आवश्यक उपकरणों की स्थापना और तकनीकी प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमजद खान ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्य तेजी से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि शेष औपचारिकताएं समय पर पूरी होने पर जुलाई से डिजिटल एक्सरे और ऑपरेशन संबंधी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

नई सुविधाओं के शुरू होने से चौखुटिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को जांच और छोटे-बड़े ऑपरेशन के लिए अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी। क्षेत्रवासियों ने भी अस्पताल में विकसित हो रही सुविधाओं पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें