फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में 90 करोड़ से बनेंगे पुलिसकर्मियों के आवास : रिधिम

Sat, 26 Apr 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी कुमाऊं रिधिम अग्रवाल ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
विज्ञापन






अल्मोड़ा। आईजी कुमाऊं रिधिम अग्रवाल ने कहा कि पुलिस विभाग कार्मिकों के वेलफेयर, आवास आदि के लिए गंभीर हैै। अल्मोड़ा जिले में पुलिस कर्मियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए करीब 90 करोड़ की योजना तैयार की गई है। जल्द ही प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।

शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में आईजी कुमाऊं अग्रवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ रहे साइबर क्राइम को रोकने के लिए साइबर सेल भी बनाए गए हैं, लेकिन चुनौती से निपटने के लिए यह अपर्याप्त है। विभाग हर जवान और अधिकारी को तकनीक में दक्ष बनाने को लेकर काम कर रहा है, ताकि साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लग सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नशे के लती युवाओं को सही रास्ते पर लाने के लिए पुलिस सुधारात्मक कदम उठा रही है। नशे के धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है लेकिन इस बुराई के खिलाफ समाज को भी जागरूक होकर आगे आना होगा। उन्होंने कहा दूसरों के बहकावे में शौकिया तौर पर कई किशोर और युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। पकड़े जाने पर पुलिस उन्हें सही रास्ते पर लाने को सुधारात्मक उपायों पर भी काम कर रही है। कहा पुलिस नेशनल हाईवे पर जाम रहित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान एसएसपी देवेंद्र पींचा, एएसपी हरबंश सिंह, सीओ गोपाल दत्त जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन




मानक के मुताबिक पुलिस बल का प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित

आईजी कुमाऊं रिधिम अग्रवाल ने प्रदेश में उत्तर प्रदेश के समय के मानक के अनुसार पुलिस बल काफी कम होने के सवाल पर कहा कि थानों और चौकियों में मानक के मुताबिक पुलिस बल की तैनाती के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव लंबित है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर पुलिस को पांच हजार जवान मिल सकेंगे।



फोटो-25एएलएम25पी-अल्मोड़ा में प्रेसवार्ता करती आईजी रिधिम अग्रवाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें