फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बंगसर में काबू में आया डायरिया

Thu, 04 Jul 2024 02:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को भी गांव पहुंची और स्वास्थ्य परीक्षण किया
विज्ञापन

अल्मोड़ा। बंगसर गांव में डायरिया की चपेट में आए ग्रामीण स्वस्थ हो गए हैं। चिकित्सकों के मुताबिक अब गांव में कोई भी डायरिया की चपेट में नहीं है। गांव में कुछ दिन पूर्व डायरिया फैल गया। 25 से अधिक ग्रामीण इसकी चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव में शिविर लगाकर प्रभावितों के उपचार में जुटी थी। बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। हवालबाग सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रंजन तिवारी ने बताया कि सभी पीड़ित डायरिया की जकड़ से बाहर निकल गए हैं। अन्य ग्रामीणों में भी डायरिया के कोई लक्षण नहीं हैं। फिर भी कुछ दिनों तक ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें