फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अनियंत्रित गति से पांव पसार रहा मधुमेह जिंदगी की मिठास कर रहा फीकी

Fri, 14 Nov 2025 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अनियंत्रित गति से पांव पसार रहा मधुमेह जिंदगी की मिठास को फीकी कर रहा है। खानपान में लापरवाही के कारण अस्पतालों में मधुमेह के रोगी बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में मधुमेह के प्रतिदिन करीब 40 से अधिक रोगी आते हैं। इनमें औसतन 10 से अधिक युवा होते हैं।
विज्ञापन

35 से 40 आयु वर्ग के लोग भी अब टाइप-2 डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं। बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक बच्चों में इस समस्या के पनपने की सबसे बड़ी वजह यह है कि वह बाहर से खाना मंगाकर खा रहे हैं। यही नहीं उनका स्क्रीन टाइम बढ़ गया है।
नींद पूरी नहीं हो रही है और कसरत, व्यायाम के लिए भी उनके पास समय नहीं है। यदि प्री डायबिटीज की अवस्था में आने के बाद भी सजग हो जाएं तो मधुमेह को नियंत्रित किया जा सकता है पर ज्यादातर लोग इसे हल्के में लेते हैं।
विज्ञापन

मधुमेह साइलेंट किलर की तरह शरीर को धीरे-धीरे कमजोर कर देता है। शरीर के महत्वपूर्ण अंग जैसे किडनी, आंखें आदि गंभीर रूप से प्रभावित हो जाने से शारीरिक दिक्कतें आ जाती हैं। मधुमेह अब केवल वृद्धों तक ही सीमित नहीं है। 30 वर्ष से कम आयु के लोगों में भी हाई ब्लड शुगर की समस्या देखी जा रही है।
60 की उम्र के बाद ये बीमारी और खतरनाक हो सकती है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. हरीश आर्या ने बताया कि मधुमेह को समय पर नियंत्रित नहीं किया गया तो इससे हृदय और गुर्दे की बीमारी होने का भी खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें