विजेता टीम के खिलाड़ी ट्राफी के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
ताकुला में चल रहे विंटर कप टूर्नामेंट का फाइनल मैच धूराफाट एकादश और भेटुली एकादश के बीच खेला गया। धूराफाट एकादश ने 98 रन से मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच संजय अल्मियां और मैन आफ द सीरीज का खिताफ सूरज बोरा को मिला।
फाइनल में धूराफाट एकादश की ओर से कप्तान सुरेश सिंह नयाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने नौ विकेट खोकर 143 रन बनाए। जिसमें संजय अल्मियां ने 72 और संजय बिष्ट ने 20 रन का योगदान दिया।
जवाब में खेलने उतरी भेटुली की टीम 11 ओवर में मात्र 45 रनों पर ढेर हो गई और धूराफाट एकादश ने मैच 98 रन से जीत लिया। महेंद्र नयाल ने तीन, पंकज बिष्ट और संतोष बिष्ट ने दो-दो विकेट लिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, राजेंद्र भाकुनी, टूर्नामेंट के आयोजक भगवत सिंह नगरकोटी और विजय लोहनी ने विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए।