फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौनी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता

Sat, 23 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 सर्वोदय इंटर कॉलेज जैंती में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह धौनी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में दाड़िमी विजेता और सिलपड़ की टीम उप विजेता रही।
विज्ञापन


समापन पर विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर उन्होंने कहा बेहतर प्रदर्शन कर खिलाड़ी खेल को कॅरिअर बनाएं।

दाड़िमी और सिलपड़ की टीमों के बीच प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दाड़िमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 99 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिलपड़ की टीम के खिलाड़ी टिक नहीं पाए। दाड़िमी के गेंदबाजों ने सिलपड़ के सभी बल्लेबाजों को 15 ओवर में ही 50 रनों में आउट कर दिया।
विज्ञापन


 दाड़िमी की टीम 49 रन से जीत कर विजेता बनी। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने आयोजकों की ओर से विजेता टीम को 20 हजार औैर उप विजेता टीम को 10 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की। इसके अलावा अपनी ओर से दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को ट्रैक सूट दिए।

इस मौके पर कुंजवाल ने कहा कि खेलों में भी बेहतर कॅरिअर है। मेहनत, लगन के साथ खिलाड़ी लक्ष्य हासिल करें। समिति के अध्यक्ष यशवंत सिंह ने सभी का आभार जताया।

समापन समारोह में संयोजक पूर्व प्रमुख महेंद्र मेर, दीवान बोरा, मोहन सिंह धानक, कुंवर सिंह, रमेश कुंजवाल, प्रकाश आर्या, मनोहर सिंह, मोहन सिंह कुंजवाल, बहादुर सिंह आदि मौजूद थे।

विक्टोरिया क्लब की ओर से एचएन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही स्व. दिनेश बिष्ट स्मृति प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता में काशीपुर की टीम ने हल्द्वानी को हरा कर पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीता।

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए काशीपुर की टीम ने 30 ओवर में 173 रन बनाए। बल्लेबाज नितिन ने 41, रजत ने 30 रन बनाए।

 जवाब में देवभूमि हल्द्वानी की टीम 26 ओवरों में 126 रन ही बना सकी। चंदन लटवाल, संजय मेहता अंपायर, प्रशांत टम्टा स्कोरर, वीरेंद्र रावत कॉमेंट्रेटर थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें