फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में धौलादेवी ब्लाक का दबदबा

Mon, 27 Nov 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
खो-खो खेलते प्रतिभागी। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
 युवा कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग के संयोजन में स्थानीय स्टेडियम में खेल महाकुंभ के तहत सोमवार को बालकों की खो-खो और टीटी प्रतियोगिताएं हुई। खो-खो के विभिन्न वर्गों में धौलादेवी ब्लॉक का दबदबा रहा। अंडर-10, अंडर-14, अंडर-19 में धौलादेवी ब्लॉक विजेता रहा।
विज्ञापन

खो-खो अंडर-10 में विकासखंड धौलादेवी, ताड़ीखेत, अंडर-14 में धौलादेवी, हवालबाग, अंडर-17 में हवालबाग, भिकियासैंण, अंडर-19 में धौलादेवी, भिकियासैंण विकासखंड क्रमश: विजेता और उपविजेता रहे।
टीटी एकल अंडर-14 में अंतरिक्ष नेगी, प्रियांशु बिष्ट, आकाश, अंडर-17 में पुष्पित भारद्वाज, सौरभ नेगी, वैभव तिवारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-17 युगल में ताड़ीखेत के वैभव तिवाड़ी और सौरभ नेगी की जोड़ी विजेता, जबकि स्याल्दे के दीपक चंद्र और मुकेश कुमार की जोड़ी उपविजेता रही। विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी एचएस रावत, पीएस पथनी, बीएल आर्या, डीपीएस नेगी, दीपक शाही, धन सिंह धौनी, राजेंद्र नयाल, हीरा कनवाल, शोभन कनवाल, दिनेश पंत, पंकज टम्टा, हरीश भंडारी, कैलाश डोलिया, भूपेंद्र चिलवाल, गिरीश तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें