अल्मोड़ा। एनटीडी से दुग्धडेयरी होते हुए धार की तूनी की ओर जाने वाले मार्ग को बस और भार वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।
नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह भंडारी ने बताया कि नगर निगम के स्वामित्व के एनटीडी से दुग्ध संघ होते हुए धार की तूनी की ओर जाने वाली सड़क संकरी होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसके चलते इस मार्ग पर बस और भारी वाहनों का संचालन खतरे से खाली नहीं है जिसकी रिपोर्ट संभागीय परिवहन अधिकारी ने दी थी। इसी के तहत तत्काल प्रभाव से एनटीडी से दुग्धडेयरी होते हुए धार की तूनी की ओर जाने वाले मार्ग को बस और भार वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।