फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ट्रांसफार्मर लगाने पहुंचे कर्मियों का महिलाओं ने किया विरोध, टीम लौटी

Fri, 26 May 2023 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के धारानौला में नया ट्रांसफार्मर लगाने पहुंची यूपीसीएल की टीम को देखकर महिलाएं आक्रोशित हो गई। उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया। कहा कि पहले से यहां लगे दो ट्रांसफार्मर से लगातार चिंगारी उठ रही हैं जिससे खतरा बना है। ट्रांसफार्मर की सुरक्षा के लिए बनी दीवार क्षतिग्रस्त है। ऐसे में नया ट्रांसफार्मर लगाकर खतरे को बढ़ाया जा रहा है। महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


धारानौला क्षेत्र में यूपीसीएल कर्मी शुक्रवार को नया ट्रांसफार्मर लगाने पहुंचे। टीम को देखते हुए स्थानीय महिलाएं मौके पर पहुंची और हंगामा करने लगीं। लता तिवारी ने कहा कि इस स्थान पर पहले से लगे दो ट्रांसफार्मर खतरा बने हैं। इनसे लगातार चिंगारी उठ रही हैं। ट्रांसफार्मर के पास बनी सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त है जो कभी भी गिर सकती है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले लोग कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

कहा कि पहले यहां मजबूत सुरक्षा दीवार का निर्माण करने के साथ ही ट्रांसफार्मर से उठने वाले चिंगारी को बंद करना चाहिए। महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए कर्मियों को बिना ट्रांसफार्मर लगाए लौटना पड़ा। वहीं यूपीसीएल के ईई कन्हैया मिश्रा ने कहा कि लोड बढ़ने से यहां कई बार फ्यूज उड़ जाते हैं जिससे बिजली गुल हो रही है। ऐसे में यहां 250 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाना है लेकिन महिलाओं के विरोध के बाद टीम को लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें