फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भक्तों ने मां नंदा देवी से लिया आशीर्वाद

Mon, 18 Sep 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
मां नंदा के प्रतीक कदली वृक्ष को जाबर मंदिर में ले जाते भक्त। संवाद
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के मुख्य ड्योडी टेडागांव सहित विभिन्न ड्योडियों में पिछले मंगलवार से चल रहे नंदा देवी पूजा के सभी देव डंगरिये, ग्रामीण कलशयात्रा, बाजे-गाजे के साथ सोमवार को मां नंदा के प्रतीक कदली वृक्ष लेने छिताड़ पहुंचे।
विज्ञापन

कदली वृक्ष को तड़ागताल के जाबर मंदिर ले जाया गया जहां मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रातभर मेला लगा। मां नंदी देवी से महिलाओं ने आशीर्वाद लिया। मेले के मुख्य संयोजक कुबेर सिंह कठायत ने बताया कि मेले का समापन और मूर्ति विसर्जन मंगलवार को होगा। भंडारे में लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे।
बताया कि इससे पहले रविवार को बगड़ी में रातभर जागरण हुआ। देवता अवतरण के लिए गरुड़ के कत्यूर से गोविंद राम सहित सात जगरिये पहुंचे थे। कदली वृक्ष विदाई के समय राउमावि छिताड के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें