बैसाखी/संक्रांति पर्व पर जागेश्वरधाम में सोमवार को भक्तों की भीड़ रही। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने धाम के मंदिर समूहों के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। 100 से अधिक लोगों ने रुद्राभिषेक व हवन-यज्ञ किया। ब्रह्मकुंड में दो दर्जन से अधिक बटुकों का जनेऊ संस्कार हुए।