जागेश्वर (अल्मोड़ा)। रविवार को जागेश्वर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। विभिन्न क्षेत्रों से भक्तजन धाम के दर्शन करने पहुंचे। उन्हें पूजा-अर्चना के लिए कतार में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी गई। भक्तों ने ब्रह्म कुंड में स्नान करने के बाद भगवान जागेश्वर समेत हनुमान, पुष्टि माता, केदारश्वर, नव दुर्गा, चंडिका, कुबेर आदि मंदिरों में पूजा-अर्चना की। कई लोगों ने रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप, नवग्रह जाप व हवन भी करवाए। संवाद