फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दुगालखोला में देवी भागवत कथा शुरू

Wed, 10 Apr 2024 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा के दुगालखोला में कलश यात्रा निकालती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के दुगालखोला स्थित दुर्गा मंदिर में कलश यात्रा के साथ देवी भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में मंदिर से करबला तक कलश यात्रा निकाली। कथावाचक पंडित भुवन चंद्र तिवारी ने कहा कि नवरात्र में माता रानी की उपासना से सभी मनोकामना पूर्ण होती है। यजमान ईश्वरी दत्त गुरुरानी, हितेश दुर्गापाल ने बताया कि 17 अप्रैल को भंडारे के साथ भागवत कथा का समापन होगा। इस मौके पर कमलेश तिवारी, गीता खोलिया, मुकेश लोहनी, संदीप गुरुरानी, भुवन जोशी, हितेश दुर्गापाल, ईश्वर गुरुरानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें