अल्मोड़ा। लोक कलाकार महासंगठन की प्रधान कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह चम्याल ने कुमाऊं मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की। देवेंद्र भट्ट को अल्मोड़ा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं गीता सिराड़ी, रमेश लाल, सुरेश लाल को संरक्षक नियुक्त किया गया है।
प्रकाश रावत को पिथौरागढ़ का जिलाध्यक्ष, नारायण सोराड़ी को महासचिव, हेम राज बिष्ट और भूपेंद्र बिष्ट को संरक्षक नियुक्त किया है। अर्जुन देव को बागेश्वर का जिलाध्यक्ष, अजय चंदोला को महासचिव, डॉ. भास्कर तिवारी, बलदेव आगरी को संरक्षक बनाया है। पुष्कर महर को ऊधमसिंह नगर का जिलाध्यक्ष तथा राजेंद्र मेहता, छिद्दो देवी को संरक्षक बनाया गया है। मोहन पांडे नैनीताल के जिलाध्यक्ष, इंद्रेश मलिक संरक्षक, सुरेश राजन चंपावत के जिलाध्यक्ष और भैरव दत्त राय को संरक्षक का दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी लोक संस्कृति और लोक कलाकारों के हितों के लिए काम करेंगे।