फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्कता अभियान से बढ़ेगी अखंडता, पारदर्शिता और जवाबदेही: कांडपाल

विज्ञापन
सतर्कता अभियान के तहत अधिकारियों, जवानों को निष्ठा की शपथ दिलाते डीआईजी। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गनियाद्योली स्थित एसएसबी के सीमांत मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू हो गया है। उद्घाटन अवसर पर अधिकारियों, जवानों और कार्मिकों ने कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की शपथ ली। उप महानिरीक्षक एमएम कांडपाल ने भ्रष्टाचार रूपी दानव के समूल नाश के लिए सभी अधिकारी, कर्मचारियों से एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

एमएम कांडपाल ने कहा कि अधिकारियों, जवानों और कार्मिकों को हर संभव जागरूक होकर कार्य करने की जरूरत है। निष्ठा और ईमानदारी के साथ दायित्वों को अंजाम देना होगा। उन्होंने संदिग्ध और असंवैधानिक गतिविधियों की सूचना मिलते ही सतर्कता अधिकारी को सचेत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने सतर्कता जागरूकता अभियान के उद्देश्य भी बताए।
अभियान के तहत मुख्यालय में तमाम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी बीपीएस नेगी, उप कमांडेंट सतेंद्र कुमार यादव, संदीप रावल, हितेंद्र पटियाल और पीके नाथ सहित तमाम अधिकारी, कार्मिक और जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें