फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के बावजूद भी रामलीला में उमड़ रही दर्शकों भीड़

विज्ञापन
सोमेश्वर की रामलीला में वन को जाते राम, लक्ष्मण सीता। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
सोमेश्वर/अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण इलाकों में रामलीला मंचन की धूम मची हुई है। ठंड के बावजूद देर रात तक ग्रामीण रामलीला का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन

चौरा विश्वनाथ में रामलीला के सातवें दिन बाली सुग्रीव संवाद, राम सुग्रीव मित्रता, मायावी प्रसंग, बाली बध, अंगद को युवराज बनाना, हनुमान जागर, अक्षय कुमार वध, लंका दहन, रामेश्वरम पूजन के प्रसंग वंचित हुए।
विज्ञापन

सोमेश्वर में रामलीला के पांचवें दिन राम वनवास का प्रसंग मंचित हुआ। पिता माता विदा तुमसे हुए हम, चौदह वर्षों को संवाद गाते हुए राम लक्ष्मण सीता वन को गए। इसके अलावा भरत कैकई संवाद, दशरथ मरण, भरत शत्रुघन का अयोध्या आगमन, भरत कैकई संवाद, चित्रकूट में राम भरत मिलन, भरत का अयोध्या लौटना आदि प्रसंगों का मंचन हुआ। रामलीला देखने के लिए महिलाओं और बच्चों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें