फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चर्मरोग विशेषज्ञ की दूसरी जगह ड्यूटी, मरीजों की बढ़ी पीड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में एक डॉक्टर के कैंप ड्यूटी पर जाने और एक के दूसरी जगह ड्यूटी पर जाने से मरीजों को उपचार के लिए भटकना पड़ा। कई मरीजों को धूप में पांच किमी दूर बेस अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े। इससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल के दो अस्थि रोग विशेषज्ञों में से एक डॉ. अविनाश कैंप ड्यूटी पर गए थे जबकि डॉ. पीके मेहता ने मरीज देखे। जिला अस्पताल के एकमात्र चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. नमन लोहनी की बेस अस्पताल में ड्यूटी लगी थी। इस कारण लमगड़ा, ताकुला, भैंसियाछाना, धौलादेवी समेत विभिन्न स्थानों से मरीज उपचार को अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल में ओपीडी 500 से अधिक रही। भीड़ होने के कारण मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

- मरीज बोले
हाथ और शरीर में खुजली हो रही है। उपचार के लिए अस्पताल आया लेकिन यहां संबंधित चिकित्सक नहीं है। अब दूसरी जगह उपचार के लिए जाना पड़ रहा है। - महेंद्र कुमार, अल्मोड़ा
विज्ञापन

- त्वचा रोग के उपचार के लिए अस्पताल आया हूं। यहां आकर जानकारी हुई कि संबंधित चिकित्सक आज दूसरी जगह ड्यूटी पर गए हैं। इससे दिक्कतें हो रही है। - प्रताप बिष्ट, अल्मोड़ा
वर्जन
अस्थि रोग विशेषज्ञ कैंप ड्यूटी पर गए हैं जबकि चर्मरोग विशेषज्ञ बेस अस्पताल में ड्यूटी पर है। सोमवार से अस्पताल में उपलब्ध रहेंगे। - डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें