फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू के दुष्परिणामों का प्रचार-प्रसार करे विभाग

Sat, 27 May 2017 11:07 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्वास्थ्य विभाग को तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने और जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर में प्रत्येक वार्डों में नामित अधिकारियों को स्कूली बच्चों के साथ अपने वार्डों में तंबाकू के खिलाफ और सफाई के प्रति जागरूक करने को भी कहा है।सफाई निरीक्षक को गंदगी फैलाने वालों का चालान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 
विश्व तंबाकू निषेध दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को फ्लेक्सी, पोस्टर और पंफलेट आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के साथ ही जागरूकता फैलाने को कहा। उन्होंने बताया कि 31 मई को विश्व तंबाकू दिवस के मौके पर स्कूलों मेें रैली निकाली जाएगी जिसके लिए शिक्षा विभाग को पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए।

जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डा. सविता ह्यांकी ने बताया कि इस साल जिले में 20 स्कूलों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को जिला तंबाकू सेल द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जेएस नागन्याल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. निशा पांडे, एसडीएम विवेक राय, जिला विकास अधिकारी मो. असलम, सीओ आरएस टोलिया, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, महाप्रबंधक उद्योग कविता भगत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें