फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय पंचायतवार कार्ययोजना तैयार करेगा कृषि विभाग

Wed, 21 Feb 2018 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
खेती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

आत्मा योजना के तहत विकास भवन में जिला स्तरीय किसान सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी रेखीय विभागों को 2018-19 के लिए कार्ययोजना तैयार करने और 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए न्याय पंचायतवार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


 मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने आत्मा योजना के तहत विभिन्न रेखीय विभागों के माध्यम से होने वाले कार्यों की जानकारी देते हुए 2018-19 के लिए कार्ययोजना तैयार करने और किसानों की आय दोगुनी करने के संबंध में न्याय पंचायतवार योजना तैयार करने को कहा।

उन्होंने वीर शिरोमणि माधव सिंह भंडारी के अंतर्गत समस्त रेखीय विभागों से विकासखंड स्तर पर चयनित गांव की डीपीआर उपलब्ध कराने और फार्म मशीनरी बैकों की स्थापना करने के इच्छुक स्वयं सहायता समूहों का चयन करने को भी कहा।
विज्ञापन


डॉ. प्रतिभा सिंह, लता तिवारी, नीता पांडे ने अपने-अपने विभाग द्वारा 2017-18 में संपादित किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान किसान सदस्य हीरा सिंह बिष्ट, बृजमोहन फुलारा, पान सिंह, टीका सिंह ने परंपरागत खेती के संबंध में विस्तृत चर्चा कर इसे प्रोत्साहित किए जाने के संबंध में अपने विचार रखे।

बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र मटेला के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. आरकेशर्मा एवं डा. बीडी सिंह ने किसानों को नई तकनीक अपना कर आय में वृद्धि के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान किसान सदस्यों की समस्याओं का समाधान भी किया गया।

बैठक में कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी धीरज सिंह, नितेश कुमार पुजारी, अश्वनी गौतम एवं विनोद शर्मा, उपपरियोजना निदव्ेशक आत्मा जीडी चबडाल एवं सौरभ सिंह के साथ विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें