विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते अतिथिगण।
- फोटो : अमर उजाला
स्पोर्ट्स क्लब बाड़ेछीना के बिरखम खेल मैदान में चल रही ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता देवड़ा इलेवन ने जीती ली है। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में देवड़ा इलेवन ने छानी इलेवन को छह विकेट से पराजित किया। समापन में नीरज महरा को सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर तथा रमेश चौबे को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया।
बाडे़छीना के बिरखम खेल मैदान में हुए फाइनल मैच में छानी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 125 रन बनाए। जिसमें गोलू नैनवाल ने सर्वाधिक 48, आशीष कुमार ने 35 रन बनाए। जवाब में देवड़ा इलेवन की टीम ने 13 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। देवड़ा इलेवन की तरफ से रमेश चौबे ने सर्वाधिक 49 रनों का योगदान दिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।
अंपायर जगदीश सुयाल तथा प्रमोद भट्ट, स्कोरर पंकज सुप्याल, आंखों देखा हाल तारा दत्त भटट ने सुनाया। आयोजक कमल भटट ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मोहित जोशी, इरफान खान तथा राज महरा, अमित पैनवाल, नीरज सिंह, करन भंडारी, भूपाल सिंह, दीपक सुप्याल, मोहित नेगी, हरीश सुप्याल, चंदन सिंह आदि मौजूद थे। संचालन कमल भट्ट ने किया।