फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन

Thu, 06 Apr 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में शराब के खिलाफ प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लिंक रोड में शराब की दुकान खोले जाने की भनक लगते ही नाराज महिलाओं ने कलक्ट्रेट में दरातियां लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने लिंक रोड में शराब की दुकान खोले जाने पर जोरदार आंदोलन करने का ऐलान किया। 
विज्ञापन

 शराब के खिलाफ उबाल बढ़ता जा रहा है। लोगों को जानकारी मिली कि माल रोड स्थित शराब की एक दुकान लोअर मालरोड को जोड़ने वाली लिंक रोड में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। गुस्सायी महिलाएं कलक्ट्रेट आ पहुंची और शराब की दुकान खोले जाने के खिलाफ नारेबाजी की। इनमें कई महिलाओं के हाथ में दराती भी थी। नाराज महिलाओं का कहना था कि लिंक रोड में धार्मिक स्थल होने के अलावा शिक्षण संस्थाएं भी हैं।

यहां शराब की दुकान या गोदाम खुलने से अराजकता बढ़ेगी और माहौल खराब होने के साथ स्कूली बच्चों पर भी दुष्प्रभाव बढ़ेगा। महिलाओं प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी से मुलाकात की और शराब की दुकान का विरोध किया। प्रदर्शन करने वालों में ममता जोशी, रमा देवी, किरन जोशी, यशोदा देवी, रीता आर्या, चंद्रा देवी, गीता जोशी, ममता तिवारी, उमा जोशी, हरीश जोशी, दीप जोशी, राजू जोशी, संजय पांडे, जगदीश पांडे, गीता देवी आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन


इधर कई अन्य लोगों ने भी जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर लिंक रोड में शराब की दुकान खोलने का विरोध किया। लोगों का कहना था कि नगर के लिंक रोड में शराब की दुकान और बार खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मार्ग में
ॉराजकीय बालिका इंटर कालेज, गुरुद्वारा के साथ ही सुनारी नौला में शिव मंदिर है। इसके समीप ही क्रिया घर भी है। मार्ग के निचले हिस्से में गायत्री प्रज्ञापीठ, आर्य कन्या इंटर कालेज, मंदिर आदि हैं। ज्ञापन देने वालों में हरीश जोशी, दीप जोशी, संजय पांडे आदि शामिल हैं।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें