चौघानपाटा में प्रदर्शन करते प्रशिक्षित बेरोजगार।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। एमपीएड और बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने रविवार को अल्मोड़ा के चौघानपाटा में प्रदर्शन कर शीघ्र नियुक्ति करने की मांग की।
प्रशिक्षित बेरोजगारों ने कहा कि इंटर कालेजों में व्यायाम प्रवक्ता के पद सृजित हैं। शारीरिक शिक्षा को प्रत्येक विद्यालय में अनिवार्य रूप से लागू किया जाना चाहिए। एनसीईआरटी की गाइडलाइन के अनुसार केंद्र सरकार ने एक से दसवीं कक्षा तक व्यायाम विषय को अनिवार्य किया है लेकिन राज्य सरकार प्रशिक्षित बेरोजगारों के हित में कोई काम नहीं कर रही है। इसके चलते प्रशिक्षित बेरोजगारों में नाराजगी है। उन्होंने जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां संगठन के जिलाध्यक्ष नवीन चंद्र, हरीश भोज, हितेश वर्मा, हेम जोशी, राजेंद्र राणा, हरेंद्र प्रसाद, मनीष जीना, हरीश गोस्वामी, मुकुल, अमित टम्टा, लक्की वर्मा आदि थे।