फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आंदोलित सस्ता गल्ला विक्रेताओं का चौखुटिया में प्रदर्शन

Tue, 17 Jun 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
 चौखुटिया में प्रदर्शन करते गल्ला विक्रेता। संवाद
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। यहां मंगलवार को सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने अपनी मांगों को दोहराते हुए प्रदर्शन किया और मांगें जल्द पूरी नहीं होने की दशा में सामूहिक इस्तीफा देने का ऐलान किया। क्षेत्र के गल्ला विक्रेता दोपहर लोनिवि विश्राम गृह में जुटे और उन्होंने सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के बैनर तले बैठक की। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने जल्द मांगें पूरी नहीं की, तो वे सभी एक साथ इस्तीफा देंगे। बैठक व प्रदर्शन में संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह कुमैया, नंद किशोर, शिवदत्त, दयाल सिंह, महेश जोशी, नारायण राम, रमेश चंद्र, नारायण सिंह, प्रदीप मेहरा समेत कई सस्ता गल्ला विक्रेता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें