फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 विभागों के एकीकरण के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 18 Jul 2017 10:44 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एकीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कृषि और उद्यान विभाग का एकीकरण करने के विरोध में संयुक्त उद्यान कार्मिक मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत कर्मचारियों और अधिकारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कृषि और उद्यान विभाग का एकीकरण करने पर नाराजगी जताते हुए इसका विरोध किया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के बाद उद्यान और खाद्य प्रसंस्करण विभाग को प्रदेश की सरकारों द्वारा प्रयोगशाला के रूप में इस्तेमाल किया गया। जिससे विभागीय ढांचे को नुकसान उठाना पड़ा। विभागीय कर्मचारियों के विरोध के बावजूद उद्यान विभाग के 77 राजकीय उद्यानों और पौधशालाओं को लीज पर दे दिया गया। सरकार का यह निर्णय गलत साबित हुआ। उद्यानों को लीज में देने से जहां उनमें बीजोत्पादन खत्म हो गया है वहीं अब इन उद्यानों के जीर्णोद्धार के लिए बड़ी धनराशि की जरूरत पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग में भी तत्कालीन सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम के नाम पर कई प्रयोग किए, लेकिन इसका परिणाम सकारात्मक नहीं रहा। 

 धरने पर मोर्चा की मुख्य संयोजक और जिला उद्यान अधिकारी भावना जोशी, संयोजक बसंत गिरी, केएस बिष्ट, भूपाल बिष्ट, दामोदर जोशी, बीएस अधिकारी, प्रेम गिरी गोस्वामी, भुवन चंद्र गुणवंत, लाल सिंह, गोपाल दत्त, गोपाल राम, आभा साह, रेखा तिवारी, मंजु तिवारी, लता तिवारी, ऋचा जोशी, सावित्री सिंह, कमला बिष्ट, मीरा बिष्ट आदि बैठे। बाद में उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और उद्यानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें