फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइंका काफलीगैर में शिक्षकों की तैनाती को किया प्रदर्शन

Mon, 06 Aug 2018 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते काफलीगैर क्षेत्र के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राइंका काफलीगैर में शिक्षकों के कई पद खाली चल रहे हैं। शिक्षक नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो गई है। गुस्साए अभिभावकों ने जोरदार नारेबाजी के साथ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।  उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर विद्यालय में शिक्षकों की शीघ्र तैनाती करने की मांग उठाई।  तैनाती न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सोमवार सुबह काफलीगैर के ग्रामीण नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय में 450 छात्र पंजीकृत हैं। विद्यालय में एलटी में गणित के दो, विज्ञान, अंग्रेजी और कला एवं प्रवक्ता संवर्ग में भौतिक, जीव विज्ञान, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र विषयों के अध्यापकों के पद लंबे समय से खाली हैं। विद्यालय में इतिहास विषय भी स्वीकृत नहीं किया गया है। कहा कि शिक्षक नहीं होनेेेे से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो गई है।

बच्चों की शिक्षा के लिए लोग पलायन के लिए मजबूर हो गए हैं। शिक्षकों की तैनाती की मांग अब तक कई बार की जा चुकी है। लेकिन विभाग की ओर से कोई सुनवाई की जा रही है। उन्होंने डीएम से समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष भूपाल राम, जिपं सदस्य रवि करायत, बीडीसी सदस्य भूपाल सिंह, ग्राम प्रधान बिलौरी नरेंद्र लाल, करासीबूंगा सुंदर लाल, पासदेव सरस्वती देवी, बलवंत मेहता, नंदन रौतेला, कुंदन राम और ललित बिष्ट आदि  शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें