फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्ला महल के संरक्षण कार्यों की जांच के लिए किया प्रदर्शन, लोगों ने मल्ला महल के विकास कार्यों की कार्ययोजना को सार्वजनिक करने की भी मांग की

विज्ञापन
सांस्कृतिक ऐतिहासिक धरोहर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले अल्मोड़ा गांधी पार्क में धरना देते लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कलक्ट्रेट परिसर मल्ला महल के विकास कार्यों की कार्ययोजना को सार्वजनिक करने और संरक्षण कार्यों की जांच की मांग को लेकर सांस्कृतिक ऐतिहासिक धरोहर बचाओ संघर्ष समिति ने शनिवार को गांधी पार्क में धरना दिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन जनता की मांग के बावजूद मल्ला महल के संरक्षण कार्यों को सार्वजनिक नहीं कर रहा है। नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि मल्ला महल कुमाऊं की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर है। जिला प्रशासन से मल्ला महल के संरक्षण कार्य की योजना को सार्वजनिक करने की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन उदासीन बना हुआ है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने सरकार से संरक्षण कार्यों की जांच करने की मांग की।
उत्तराखंड किसान सभा के जिला संयोजक दिनेश पांडे ने सरकार पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया। इस दौरान एडवा की प्रांतीय अध्यक्ष सुनीता पांडे, आनंदी वर्मा, राधा नेगी, किरन आर्या, हीरा देवी, राजू गिरी, प्रताप सिंह सत्याल, पूरन सिंह मेहरा, गितेश जोशी, सचिन आर्या, चंदन रावत, राजेश सिंह, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, कुणाल तिवारी, भारत रत्न पांडे, अरुण जोशी, रंजना, नारायण राम, चंद्रमणि भट्ट, राजेंद्र रावत, मनोज कुमार पंत, ममता आर्या, रेखा आर्या आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें