फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की तैनाती की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सीईओ कार्यालय में नारेबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल थाला एक शिक्षिका के भरोसे चल रहा है। स्कूल में मानकों के अनुसार शिक्षकों की तैनाती करने की मांग को लेकर अभिभावकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने शीघ्र स्कूल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं करने पर उग्र आंदोलन छेड़ने की चेेतावनी दी।


थाला की ग्राम प्रधान बसंती देवी के नेतृत्व में सीईओ कार्यालय पहुंचे अभिभावकों ने कहा कि पहले स्कूल में एक प्रधानाध्यापिका और एक सहायक शिक्षिका तैनात थी। परंतु प्रधानाध्यापिका का अन्यत्र स्थानांतरण करने से अब एकमात्र शिक्षिका के सहारे पांच कक्षाएं चल रही हैं। स्कूल में तैनात एकमात्र शिक्षिका को शिक्षण कार्य के अलावा अन्य कार्य भी करने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नियमित पढ़ाई नहीं हो पाती है। ऐसे में बच्चों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। यदि विद्यालय में शीघ्र शिक्षक की तैनाती नहीं की जाती है तो उन्हें आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में दीपा देवी, भास्कर सिंह, लाल सिंह, बुद्धि देवी, शांति देवी, आनंद सिंह, राजन सिंह सहित तमाम ग्रामीण शामिल थे। 
-- सीईओ कार्यालय में नारेबाजी करते ग्रामीण। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें