फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रैमजे इंटर कॉलेज के सामने पार्क को जनता के लिए खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सेवानिवृत केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की नगर निगम परिसर के जन सुविधा केंद्र में बैठक हुई। वक्ताओं ने रैमजे इंटर कॉलेज के सामने पार्क को जनता के लिए खोलने की मांग की। पार्क के भीतर व्यवसायी के सामान रखने पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने प्रत्येक कूड़ेदानों के पास सीसीटीवी और चेतावनी बोर्ड अब तक नहीं लगने पर नाराजगी जताई। गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी करने की मांग की। कहा केमू, रोडवेज बस स्टेशनों पर बसों के आने-जाने का समय संबंधी बोर्ड लगाया जाए। बरसात से पहले बंद पड़े कर्ल्वटों, नालियों को खोला जाए। मजदूरों, कारपेंटरों के रेट तय कर सार्वजनिक किए जाएं। अध्यक्षता आरपी जोशी और संचालन चंद्रशेखर ने किया। वहां राजेंद्र जोशी, त्रिलोक सिंह कड़ाकोटी, नवीन जोशी, रमेश चंद्र, नारायण दत्त पांडे, गंगा सिंह फत्र्याल, एमडी कांडपाल, चंद्रशेखर सिंह सिराड़ी, गणेश सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें