अल्मोड़ा। नगर समेत आसपास के गांवों में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। इससे लोगों में भय व्याप्त है। कांग्रेस ने वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तेंदुओं के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
कांग्रेसजनों ने ज्ञापन में कहा कि पिछले कुछ समय से अल्मोड़ा शहर के पांडेखोला, लक्ष्मेश्वर, रानीधारा, चीनाखान, मकेड़ी, फलसीमा, ढूंगाधारा के अलावा शहर के लगे गांवों में आए दिन तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। जिससे इन क्षेत्रों के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। कई बार तो तेंदुए दिन के समय तक दिखाई दे रहे हैं।
कांग्रेस ने वन विभाग से मांग की है कि खतरे वाले स्थानों पर पिंजरे लगाकर तेंदुओं को पकड़ा जाए। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे शामिल हैं।