फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एलटी शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखने की मांग

Sun, 06 Sep 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ के आह्वान पर जिले के शिक्षकों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। लगातार बारिश के कारण जिले के सभी विद्यालय बंद होने के बावजूद शिक्षकों ने शिक्षक सदन में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में बांह पर काली पट्टी बांधकर अपना रोष व्यक्त किया। एलटी शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता लागू करने और विभिन्न स्तरों पर पदोन्नति की प्रक्रिया रोके जाने से शिक्षक नाराज हैं।
विज्ञापन

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि करीब 15 वर्ष पूर्व नियुक्त और निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी कर चुके शिक्षकों पर अब अचानक टीईटी की अनिवार्यता लागू करना न्यायसंगत नहीं है। लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों की नौकरी पर संकट खड़ा करना और उन्हें पदोन्नति के लाभ से वंचित करना उचित नहीं है। शिक्षकों ने मांग की कि पूर्व में नियुक्त एलटी शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से पूरी तरह मुक्त रखा जाए। साथ ही सभी लंबित पदोन्नतियों की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन आगे भी जारी रखा जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान राजकीय शिक्षक संघ अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष भूपाल चिलवाल, जिला मंत्री राजू महरा, जिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी जोशी, संयुक्त मंत्री राधा लस्पाल, संगठन मंत्री लता वर्मा, हवालबाग ब्लॉक मंत्री खुशहाल महर, भैसियाछाना ब्लॉक अध्यक्ष भारत भूषण, धौलादेवी ब्लॉक कोषाध्यक्ष जीवन साह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें