अल्मोड़ा। उत्तराखंड कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ की बैठक कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में हुई। देहरादून से पहुंचे प्रकोष्ठ के नवनियुक्त महामंत्री अवधेश पंत ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी परिवार को राष्ट्रीय परिवार का दर्जा मिलना चाहिए। इसके लिए सरकार से मांग की गई है। उन्होंने देहरादून में स्मार्ट सिटी के नाम पर तोड़े गए शिलापट को लेकर भी आक्रोश जताते हुए सरकार से इसे उचित स्थान पर स्थापित करने की मांग की। भूपेंद्र भोज ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक का संचालन कमलेश पांडे ने किया। यहां ताराचंद शाह राकेश पंत, अशोक पांडे, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद