फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: संचालकों की हड़ताल से थमे ट्रक के पहिए

Wed, 01 Nov 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ट्रक मालिकों ने मंगलवार को लोधिया कालिका मंदिर के पास प्रदर्शन किया और ट्रक का संचालन बंद कर दिया। ट्रक संचालकों की हड़ताल से ट्रक के पहिये जाम रहे। इसका असर निर्माण सामग्री की आपूर्ति पर पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को मां नंदा ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में ट्रक संचालकों ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस जगह-जगह पर चेकिंग के नाम पर ट्रक चालकों का उत्पीड़न कर रही है। मनमाने तरीके से चालान काटने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। पुलिस की नीति से परेशान होकर ट्रक का संचालन बंद करना पड़ा है। चेतावनी दी कि पुलिस की तरफ से सकारात्मक हल निकलने तक ट्रक का संचालन नहीं किया जाएगा। ट्रक का संचालन ठप रहने से मैदानी क्षेत्रों से सरिया, सीमेंट, ईंट सहित अन्य निर्माण सामग्री जिले में नहीं पहुंच सकी जिससे लोग परेशान रहे। जल्द हड़ताल समाप्त नहीं हुई तो दिक्कत और बढ़ेगी। वहां सचिव आनंद सिंह रावत, उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, उपसचिव रवि जोशी, कोषाध्यक्ष लाल सिंह जलाल, जीवन जोशी, मनोज पाठक, जगत तिवारी, गणेश मेहता, पंकज बिष्ट, राजू बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें