फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: द्वाराहाट को हल्द्वानी और देहरादून हवाई सेवा से जोड़ने की मांग

Thu, 01 Jan 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता आर्या ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर द्वाराहाट को हल्द्वानी और देहरादून हवाई सेवा से जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने ज्ञापन में यह भी कहा कि द्वाराहाट क्षेत्र शैक्षणिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। यहां विगत कई वर्षों से बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटीकेआईटी) स्थित है। यहां देश के विभिन्न राज्यों के छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इसके अलावा द्वाराहाट में योगदा सत्संग सोसाइटी की महत्वपूर्ण शाखा भी स्थापित है। जिसका माध्यमिक मानचित्र पर विशेष स्थान है। कहा कि द्वाराहाट को हल्द्वानी और देहरादून हवाई सेवा से जोड़ा जाता है तो इससे न केवल छात्र-छात्राओं, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। क्षेत्र में पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा। स्थानीय युवाओं को रोजगार के नये अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें