बागेश्वर। नगर में आयोजित होने वाले उत्तरायणी मेले से पहले मेला क्षेत्र और पूरे नगर में मीट और मांस की दुकानों को बंद कराने की मांग तेज होने लगी है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर मेले के दौरान मीट और मांस की दुकानों को बंद रखने की मांग की है।
शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि माघ के पवित्र महीने में आयोजित होने वाले उत्तरायणी मेले का धार्मिक महत्व है। इस दौरान बागनाथ मंदिर में माघ की खिचड़ी और सरयू घाट में जनेऊ संस्कारों को आयोजन किया जाता है। बीती जनवरी में आयोजित मेले में बिरयानी की दुकानों और अन्य होटलों में खाने में थूकने की घटना सामना आई थी। जिससे मेले की पवित्रता पर सवाल उठे थे। उन्होंने सरयू घाट किनारे मांसाहारी खाने की दुकानों और मेले के दौरान बाजार में मीट, मांस की दुकानों को बंद कराने की मांग की है। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष कैलाश गढि़या, मठ मंदिर प्रमुख ललित तिवारी, कुंदन टंगड़िया, तरुण सिंह कन्याल, किशन दानू, देवीदत्त तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद