फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या को लेकर ताड़ीखेतवासियों का पारा चढ़ा

विज्ञापन
पेयजल समस्या को लेकर जेएम को ज्ञापन सौंपते ताड़ीखेत के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत के लोग पेयजल किल्लत से परेशान हैं। शुक्रवार को उनका पारा चढ़ गया। उनका आरोप था कि पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। तमाम प्रयासों के बावजूद संबंधित विभाग समस्या नहीं सुलझा रहा है। ताड़ीखेत विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय को ज्ञापन सौंप व्यवस्था सुधारने की मांग की। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ताड़ीखेत क्षेत्र में तीन पेयजल योजनाएं हैं। इसके बावजूद वहां पानी का संकट है। विकास संघर्ष समिति का कहना है कि पानी का संकट आम हो गया है। जल संस्थान में शिकायत करने पर कुछ दिन व्यवस्था ठीक रहती है। उसके बाद फिर से व्यवस्था खराब हो जाती है। इसी कारण पिछले दो दिनों से नलों में पानी की बूंद नहीं टपकी है। आपूर्ति न होने से लोग दूरदराज के क्षेत्रों में पारंपरिक जलस्रोतों पर निर्भर हैं। इधर, संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय ने कहा कि शीघ्र ही जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों की संयुक्त बैठक होगी। इसमें पेयजल संकट सुलझाने पर वार्ता होगी। उन्होंने सार्थक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान मंजीत भगत, उपप्रधान दीपक जोशी, संघर्ष समिति के दीवान सिंह बिष्ट, रमेश जोशी, नवीन चंद्र पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें