ल्मोड़ा रोडवेज स्टेशन में धरना देते कर्मचारी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सात माह के वेतन का भुगतान करने समेत अन्य मांगों को लेकर उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले रोडवेज कर्मियों का माल रोड स्थित रोडवेज स्टेशन परिसर में दो दिवसीय धरना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने धरना स्थल पर नारेबाजी कर विरोध जताया।
इस मौके पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों को मार्च से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इससे उनके सामने रोटी का संकट आ गया है। कर्मचारी मुस्तैदी से सेवा देते आ रहे हैं। इसके बावजूद निगम उन्हें वेतन का भुगतान नहीं कर रहा है। कई संविदा कर्मचारी किराये के कमरों में रहते हैं। पिछले सात माह से वेतन नहीं मिलने से वह न तो कमरे का किराया ही दे पा रहे हैं और न ही बच्चों के लिए किताबें आदि खरीद पा रहे हैं। उन्होंने 400 संविदा चालक, परिचालकों से जबरन बांड भराने का भी विरोध किया। धरने पर शेर राम, सुंदर सिंह कोरंगा, सुरेश गुरुरानी, मनोज जोशी, नंदन सिंह नेगी, राजेश टम्टा, कमलेश पाटनी, प्रकाश चंद्र जोशी, दलीप सिंह नेगी, नंदन सिंह नेगी, अरुण सिंह, प्रताप सिंह, पूरन लाल आदि बैठे।