फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से हिंदूवादी संगठनों का आंदोलन शुरू

विज्ञापन
द्वाराहाट में जुलूस प्रदर्शन करते हिंदूवादी संगठनों के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर में कथित रूप से धार्मिक उन्माद फैलाने वाले युवक की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित भाजपा और अन्य संगठनों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धरना प्रदर्शन शुरू किया। बाजार से घटगाड़ तक जय श्री राम के नारों के साथ जुलूस प्रदर्शन भी किया। रानीखेत के पुलिस क्षेत्राधिकारी तपेश कुमार के आश्वासन के बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

विगत दिनों एक युवक के कथित रूप से धार्मिक उन्माद फैलाने का मामला सामने आया था। इसके बाद मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर चला। पुलिस ने तीन दिन में आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा और अन्य संगठनों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया। आंदोलनकारियों ने शीतलापुष्कर मैदान से घटगाड़ तक जुलूस निकाला और मुख्य चौराहे पर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। इसके बाद उन्होंने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। हालांकि पुलिस ने आरोपी पर धार्मिक उन्माद फैलाने और मारपीट आदि धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
करीब तीन घंटे बाद वहां पहुंचे रानीखेत के पुलिस क्षेत्राधिकारी तपेश कुमार की आंदोलनकारियों के साथ विस्तृत वार्ता हुई। पुलिस ने 10 के भीतर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। आरोपी की गिरफ्तारी और विधिक कार्रवाई की प्रगति की जानकारी आंदोलनकारियों को दिए जाने पर भी सहमति बनी, जिसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय तक कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन फिर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

-ये रहे मौजूद
नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश भट्ट, हीरा सिंह अधिकारी, कैलाश भट्ट, दीपक चौधरी, भूपेंद्र कांडपाल, मनोज उपाध्याय, राकेश हर्बोला, सूरज उपाध्याय, राकेश मठपाल, प्रताप बिष्ट, पवन पांडेय, जीवन बिष्ट, नवीन मैनाली, दीप चंद्रा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें