फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चौखुटिया सीएचसी के उच्चीकरण की मांग

Tue, 02 Sep 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण के लिए स्थानीय लोगों ने तहसीलदार के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर गांधी जयंती को आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को स्थानीय लोग भुवन कठायत के नेतृत्व में तहसील में पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार तितिक्षा जोशी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। कठायत ने कहा कि लोग लंबे समय से सीएचसी का उच्चीकरण की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी नियुक्ति के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। रोगियों और तीमारदारों को मजबूरी में अल्मोड़ा अस्पताल जाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि एक अक्तूबर तक सरकार की ओर से सकारात्मक जवाब नहीं मिला तो दो अक्तूबर से आमरण अनशन शुरू करेंगे। इस मौके पर शिव कुमार, प्रधान छाना भोपाल सिंह, दिनेश सिंह, धन सिंह, दान सिंह, नरेंद्र सिंह, उमेश मनराल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें