फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जीव विज्ञान प्रवक्ता जमुना प्रसाद तिवारी को मिला ज्ञान गंगा सम्मान

Wed, 09 Sep 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
शिक्षक जमुना प्रसाद को सम्मानित करते सीएम पुष्कर धामी।
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय इंटर कॉलेज चित्रेश्वर के जीव विज्ञान प्रवक्ता जमुना प्रसाद तिवारी को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री सेवा सदन में ‘ज्ञान गंगा सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कंटर मैन के नाम से पहचान रखने वाले जमुना प्रसाद तिवारी को यह सम्मान स्वच्छता के लिए चलाए जा रहे कंटर अभियान, एनएसएस व स्काउट शिविरों में जागरूकता व्याख्यान और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया। कुसुम कांता फाउंडेशन और मंथन वेलफेयर सोसायटी देहरादून की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को यह सम्मान प्रदान किया जाता है। तिवारी की उपलब्धि पर प्रधानाचार्य बीएम आर्य, विधायक मदन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी आदि ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें