फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एसआईआर में पात्र मतदाताओं पर लगाई आपत्तियों की जांच की मांग

Thu, 20 Aug 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत(अल्मोड़ा)। रानीखेत कांग्रेस कमेटी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान पात्र मतदाताओं के नामों पर लगाई गई आपत्तियों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। इस संबंध में कांग्रेस ने एसडीएम रानीखेत के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि राजनीतिक दुर्भावना, गलत सूचना अथवा बिना पर्याप्त सत्यापन के किसी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाना चाहिए। प्रत्येक प्रभावित मतदाता को अपना पक्ष रखने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाए।
कांग्रेस ने यह भी मांग की कि जानबूझकर झूठी या भ्रामक आपत्ति दर्ज कराने वालों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 और अन्य लागू प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

कांग्रेस ने बताया कि भरत भूषण सिंह रावत ने 28, भानू प्रकाश पांडे ने 24, देव आशीष ने 22, नीरज कुमार तिवारी ने 27 और भरत नंदन तिवारी ने 29 आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी आपत्तियां दर्ज की हैं।
कांग्रेस ने प्रशासन से सभी आपत्तियों की तथ्यात्मक जांच कर पात्र मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, कैलाश पांडेय, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष गुसाईं राम, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कमलेश बोरा, कुलदीप कुमार, विश्व विजय माहरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें