फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दिल्ली से सोमेश्वर-बागेश्वर मार्ग पर रोडवेज बस चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। दिल्ली से सोमेश्वर-गिरेछीना-बागेश्वर मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन निगम की नियमित रोडवेज बस सेवा नहीं है। इसे शुरू करने और सोमेश्वर बाजार में हाईटेक सुलभ शौचालय निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा गया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी डुंगर सिंह रावत ने ज्ञापन में कहा है कि दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में सोमेश्वर क्षेत्र के हजारों लोग निवास करते हैं। बस सेवा उपलब्ध नहीं होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, सैनिक परिवारों, व्यापारियों और वरिष्ठ नागरिकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि नियमित रोडवेज बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती परिवहन सुविधा मिल सकेगी। साथ ही इससे क्षेत्रीय पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने सोमेश्वर बाजार में यात्रियों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुविधा को देखते हुए आधुनिक हाईटेक सुलभ शौचालय निर्माण की मांग भी उठाई। क्षेत्रवासियों ने दोनों मांगों को जनहित से जुड़ा बताते हुए जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें