फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्यों के पदों को पदोन्नति से भरने की मांग को लेकर राजकीय शिक्षक संघ मुखर

विज्ञापन
बीईओ के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजते राजकीय शिक्षक संघ ताड़ीखेत शाखा के लोग। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
ताड़ीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय शिक्षक संघ की स्थानीय शाखा ने प्रधानाचार्यों के खाली पदों को पदोन्नति से भरने की मांग की है। कहा कि यदि इन पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरा गया तो शिक्षक आंदोलन करेंगे। कहा कि सरकार का सीधी भर्ती का निर्णय शिक्षक विरोधी है। किसी भी रूप में शिक्षक हितों पर कुठाराघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षक संघ की स्थानीय शाखा ने बीईओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानाचार्य का पद पदोन्नति से भरा जाना चाहिए। कहा कि विकासखंड में कई विद्यालयों में प्रधानाचार्यों के पद खाली हैं। लंबी सेवा के पुरस्कार के रूप में पात्र शिक्षकों को प्रधानाचार्य बनाया जाना चाहिए। यही समय की मांग है।
कहा कि राज्य सरकार का सीधी भर्ती का निर्णय शिक्षक समाज के हितों की अनदेखी है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक मंत्री जीवन चंद्र तिवारी, डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट, देवेंद्र कुमार, रमेश राम, प्रकाश पपनै, प्रकाश चंद्र आदि समेत कई शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें